Audi Q7

दुनिया की सबसे शानदार कारों में से एक ऑडी (Audi), भारत में अपने बिजनेस का और विस्तार करने में लगी हुई है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया (Audi India) ने अपनी प्रीमियम SUV Q7 का एक नया वर्जन Audi Q7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ऑल न्यू ऑडी Q7 प्रीमियम प्लस वैरिएंट के लिए 79.99 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जबकि ऑडी Q7, टेक्नोलॉजी वैरिएंट की कीमत 83.33 लाख रुपये है।

Q7 SUV में ऑडी की ‘Q’ फैमिली की नई डिजाइन दी गई है। इस नई ऑडी Q7 3.0 लीटर के V6 TFSI इंजन से लैस है। इसमें 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो 340 हॉर्सपावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 5.9 सेकेंड में पकड़ सकती है।

इस 7-सीटर एसयूवी की लंबाई 5,063 mm, चौड़ाई 1,970 mm, ऊंचाई 1,741 mm है और इसका व्हीलबेस 2,995 mm का होगा। ऑडी Q7 में क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव, अडप्टिव एयर सस्पेंशन और सात ड्राइविंग मोड्स के साथ ऑडी ड्राइव सेलेक्ट (ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक, एफिशिएंसी, ऑफ-रोड, ऑल-रोड और इंडिविजुअल) जैसे फीचर मिलते हैं, जो बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव देते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *