अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘रुद्र – दि एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra: The Edge of Darkness) का ट्रेलर आज, 29 जनवरी को रिलीज़ कर दिया गया है। अजय देवगन के इस वेब सीरीज से दर्शकों को क्रिमिनल माइंड के पहलुओं से परिचय कराती हुई नजर आएगी। बता दें कि 6 एपिसोड वाला यह क्राइम थ्रिलर ‘Disney+ Hotstar’ पर रिलीज होगी।
डायरेक्टर राजेश मापुस्कर के डायरेक्शन में बनी इस साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा में अजय देवगन एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। पुलिस वाले के किरदार में नज़र आ रहे अजय का नाम DCP Rudra Veer Singh है। यह वेब सीरीज मशहूर ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ (Luther) की स्टोरी लाइन पर बेस्ड है, जिसे भारतीय दर्शकों के अनुसार ढाला गया है। इसे ‘बीबीसी स्टूडियोज इंडिया’ के सहयोग से ‘अप्लॉज एंटरटेनमेंट’ ने बनाया है।
इस क्राइम ड्रामा में अजय देवगन के अलावे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni), अश्विनी कालसेकर ( Ashwini Kalsekar), तरुण गहलोत (Tarun Gahlot), आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) और सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) जैसे कई कलाकार शामिल है हैं। इस हाई स्टार कास्ट वाले सीरीज में सबके किरदार अहम हैं।
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो पुलिस वाले के किरदार को निभा रहे अजय को एक खूंखार हत्यारों को पकड़ने के लिए जाना जाता है। व्यक्तिगत मोर्चे पर उनके लिए चीजें इतनी भयानक नहीं हैं, हालांकि, ईशा के साथ उनकी शादी टूट रही है। यह सुझाव दिया जाता है कि बेवफाई उनके रिश्ते में दरार के कारणों में से एक है। इस कहानी काफी जटिल है, जिसमें बेहद होशियार क्रिमिनल्स की सोच और उन्हें पकड़ने वाले जासूस की कहानी दिखाई जाएगी।
