bihar-traffic-police

उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम में विजिबलिटी बहुत कम हो जाती है। खराब मौसम के चलते सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में वाहनों पर रिफलैक्टिव टेप्स यानी चमकने वाले टेप लगानी की मुहिम चलाई है। साथ ही गौतम नगर जिले की ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड्स और सड़क के किनारे लगे पिलर्स पर चमकीले टेप्स लगाए हैं, इससे रात के समय और धुध या कोहरा होने पर भी सामने मौजूद चीज को देखा जा सकता है।

ये चमकने वाले टेप्स अंधेरे में या फिर खराब मौसम के कारण धुंध में भी दूर से दिखाई देते हैं जिससे विजिबलिटी बनी रहती है। इसके अलावा वाहन में इन स्टिकर्स के लगाने का ये फायदा है कि अगर बैकलाइट सही तरीके से पिछले वाहन को ना दिखे तो ये रिफ्लैक्टर्स जरूर दिख जाते हैं। इससे ये सुनिश्चित होता है कि वाहन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हेलमेट मैन नाम से मशहूर राघवेंद्रा कुमार ने भी इस मुहिम में नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम किया है, उन्होंने बताया कि कोहरे के समय सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से ज्यादातर एक्सिडेंट होते हैं। इस नियम का पालन ना किए जाने पर चालक को 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।”

Join Telegram

Join Whatsapp