Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को एक अनोखा तोहफा मिला है। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री को एक मछली तोहफे में मिली है। ये मछली कोई आम मछली नहीं है बल्कि 10 किलोग्राम की है। मुख्यमंत्री को ये तोहफा उजान बाजार (Uzan Bazar) के मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधि की तरफ से मिली है।

मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें वो हाथ में एक बड़ी सी मछली लिए नज़र आ रह हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “उरुका के एक बड़े मछली बाजार, उजान बाजार के मछुआरे संघ द्वारा उपहार के रूप में 10 किलो चीतल मछली के उपहार से मैं अभिभूत हूँ। माघ बिहू राष्ट्र की जीवंत सांस्कृतिक इकाई और जीवन की भावना की एक मजबूत अभिव्यक्ति है। उम्मीद है, असमिया बैपटिस्ट साहोन सभी के लिए जीवन को सार्थक बनाएंगे।”

ये तोहफा मुख्यमंत्री को राज्य के माघ बिहू (Magh Bihu) त्योहार को देखते हुए दिया गया है। असम में यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व फसलों की कटाई का प्रतिक है। इसे ‘भोगली बिहू’ भी कहा जाता है क्योंकि यह वार्षिक फसल होने के बाद सामुदायिक उत्सवों के साथ मनाया जाता है। माघ बिहू से पहले की रात को ‘उरुका’ कहा जाता है जिसका अर्थ है दावतों की रात। ग्रामीण लोग, बांस की झोपड़ी बनाते हैं जिसे ‘भेलाघोर’ या सामुदायिक रसोई कहा जाता है जहां वे तैयारी के साथ इस त्योहार को शुरू करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *