प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2 जनवरी 2022 को मेरठ का दौरा करेंगे और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Major Dhyan Chand Sports University) की आधारशिला रखेंगे। यह यूनिवर्सिटी लगभग 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांवों में स्थापित किया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों सहित 1080 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता होगी।

यह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल/ वॉलीबॉल/ हैंडबॉल/ कबड्डी मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, जिमनेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, स्विमिंग पूल, मल्टीपर्पस हॉल और साइकिलिंग वेलोड्रोम सहित आधुनिक और अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचे से लैस होगा। इस यूनिवर्सिटी में निशानेबाजी, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।

प्रधानमंत्री के लिए फोकस के प्रमुख क्षेत्रों में से एक खेल संस्कृति को विकसित करना और देश के सभी हिस्सों में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे की स्थापना करना है। मेरठ में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना इस विजन को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *