शराबबंदी के विरुद्ध अपने समाज सुधार अभियान (Samaj Sudhar Abhiyan) के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बुधवार को मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) पहुंचे थे। इस अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान हुए हंगामे को लेकर वो भड़क गए। हंगामा करने वालों की ओर कैमरे घुमाए जाने पर उन्होंने कहा कि “मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? क्या आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है, अगर नफरत है तो चले जाइए यहां से।”
सोशल मीडिया पर उनके नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समाज सुधार अभियान में मीडिया पर भड़कते हुए सीएम नीतीश ने कहा, ‘लोग बात सुन रहे हैं और आप मेरे पीछे जाकर हो-हो कर रहे हैं। ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो? ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? आप लोग ये क्या काम कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है, नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।’
क्या है मामला
दरअसल, सीएम नीतीश जब जनता को संबोधित कर रहे थे उस दौरान जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से बकझक शुरू हो गई। हंगामा होता देख मीडिया के कैमरे उधर की तरफ घूम गए। इससे नीतीश कुमार भड़क गए और मीडियाकर्मियों को बाहर जाने के लिए कह दिया।
