Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है और साथ ही Xiaomi ने अपनी कई और प्रोडक्ट्स को भी मार्केट में उतारा है। Xiaomi ने मार्केट में अपना लेटेस्ट और बेहतरीन फीचर्स वाला Earbuds उतारा है। जी हां Xiaomi ने Buds 3 को लॉन्च किया है जो कंपनी का सबसे लेटेस्ट TWS इयरफ़ोन है।
लॉन्च हुआ नया Buds 3 बेस मॉडल के रूप में मार्केट में आया है। साल के शुरुआत में ही इसके प्रो वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। प्रो मॉडल की तरह, वैनिला वैरिएंट भी हाईफाई ऑडियो सपोर्ट के साथ 40 डेसिबल तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन की पेशकश करता है। Xiaomi Buds 3लेटेस्ट TWS Earbuds में टच कंटोल फीचर दिया गया है. साथ ही यह Buds 3 एक ही समय में दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है।
बात अगर चार्जिंग की करें तो इसके चार्जिंग केस के साथ जोड़े जाने पर ये बेहतरीन Earbuds 32 घंटे तक चल सकता है। जबकि एक बार फुल चार्ज करने पर यह ईयरबड 7 घंटे चलता है। नॉइज़ कैंसलेशन के लिए इसमें नए फीचर्स लॉन्च किये गए हैं। वायरलेस इयरफ़ोन में तीन ANC मोड दिए गए हैं जिन्हें यूजर्स अपनी हिसाब से बदल सकते हैं।
आपको बता दें कि यह बेहतरीन ईयरबड चीन में 499 युआन यानी भारतीय रुपया में लगभग 5,826 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा, लेकिन इसे 70 US Dollar (लगभग 5229 रुपये) की शुरुआती कीमत पर बेचा जाएगा। यह 31 दिसंबर 2021 से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। नए TWS के साथ, कंपनी ने बड्स 3 Pro के लिए एक नया नीला कलर वैरिएंट भी जारी किया है।
