mou

National Cadet Corps (NCC) और National Highways Authority of India (NHAI) ने प्लास्टिक कचरे के रियूज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस समझौता ज्ञापन के दौरान NCC के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह (Lt Gen Gurbirpal Singh) और NHAI के चीफ जनरल मैनेजर सुशील कुमार मिश्रा (Sushil Kumar Mishra) मौजूद थें।

इन प्लास्टिक कचरे को NCC कैडेटों द्वारा पुनीत सागर अभियान (Puneet Sagar Abhiyan) और अन्य स्वच्छता एक्टिविटीज के दौरान एकत्र किया गया है। एकत्रित प्लास्टिक कचरे को सड़क निर्माण में उपयोग के लिए NHAI को सौंपा जाएगा। अब तक, विभिन्न स्थानों पर NCC कैडेटों ने इन क्षेत्रों से लगभग छह टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया है।

पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा देने और बनाने के लिए, NCC ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान पुनीत सागर अभियान शुरू किया है, जो समुद्र के किनारे प्लास्टिक और अन्य कचरे से समुद्र तटों को साफ करता है और समुद्र तटों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। महीने भर चलने वाली एक्टिविटीज में 127 तटीय क्षेत्र NCC यूनिट्स के कुल 3,40,000 कैडेट भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *