बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजश्री यादव (Tejashwi and Rajshree) के पटना आने के बाद बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कल यानि बुधवार को ट्रांसजेंडर, पंडित सब बधाई देने पहुंचे। जिसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक और यह 20 सेकेंड का विडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बेहद ही फेमस सिंगर, अपनी गायिकी के अंदाज में उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी के साथ खड़ी राजश्री को वे नदिया के पार फिल्म का चर्चित गाना, अंगना में आइल बहार भौजी सुनाकर उनका अभिनंदन करते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव इसके बाद बहुत बढिया कहकर भोजपुरी गायक की सराहना करते हैं। भोजपुरी गायक छोटू छलिया (Bhojpuri Singer Chhotu Chhalia) का यह विडियो सोशल मिडिया पर खुब धूम मचा रहा है।
भोजपुरी के चर्चित गायक का यह वीडियो राबड़ी देवी के आवास का दिख रहा है। फेसबुक पर कई यूजरों ने इसे शेयर किया है। कुल 20 सेकेंड के इस वीडियो में छोटू छलिया तेजस्वी और राजश्री के सामने खड़े होकर गा रहे हैं… घरवा में रहे भाभी तोहरे जरूरत, सांची कहीं तोहे आवन से हमरी अंगना में आइल बहार भौजी। वहीं तेजस्वी व राजश्री मुस्कुराते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि तेजस्वी की शादी रचेल से नौ दिसंबर को दिल्ली में हुई थी। लालू प्रसाद ने बहू का नाम रचेल से राजश्री रखा। यह जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने मीडिया को दी थी। यह भी बताया था कि शादी में भले दूसरे लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया लेकिन बहूभोज में सभी को न्योता दिया जाएगा। बहरहाल राबड़ी देवी के आवास में नवदंपती को शुभकामनाएं देने वालों का तांता सुबह से शाम तक लगा रहता है।
