chacha-chachi-farar

BIHAR : सच ही कहा गया है कि प्यार अँधा होता है, जब प्यार होता है तो आप अपने आगे – पीछे, रिश्ते – नाते भूल सिर्फ प्यार में ही लिप्त हो जाते हैं। इसका हालिया उदाहरण ब‍िहार के पश्‍च‍िम चंपारण में मिला है, जहां अनोखा आश‍िक के प्‍यार में तीन बच्‍चों की मां ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। ये आशिक खुद पांच बच्चों का बाप है। मुलाकात से शुरुआत का यह प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों अपनी जिंदगी जीने को घर से फरार हो गए।

आइये जानते हैं पूरी कहानी

ये इश्क़ की कहानी साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। तीन बच्चों की महिला जो फ़िलहाल फरार बताई जा रही है, उनकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति नेपाल में रहकर काम करता है। महिला को दो लड़का और एक लड़की है। इसी बीच महिला को पड़ोसी से इश्क हो गया। पड़ोसी पांच बच्चों का पिता है। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। और मौका मिलते ही दोनों घरबार छोड़ फरार हो गए। इस अनोखी घटना की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है।