बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही धीरे धीरे बढ़नी शुरू हुई थी। लेकिन जब इसने बिहार में रफ़्तार पकड़ी तो राज्य के अस्पताल कम पड़ने लगे थे। सरकार कैसे न कैसे इस विपत्ति पर काबू पाना चाहती थी। इसी बीच बिहार में वैक्सीनेशन का दौर आया जिसने बिहार में फ़ैल रहे इस महामारी के रफ़्तार पर काबू पाने में काफी मदद की। और सरकार की कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियानों ने इसपर अंकुश लगाने का काम किया। जिस वजह से बिहार देश भर में कई बार वैक्सीनेशन अभियानों में सबसे आगे रहा है। और अब बिहार सरकार की तरफ से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए और जागरूक करने के लिए एक पहल कर रही है। जिससे आप कई इनाम जीत सकते हैं।
राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वालों के लिए लकी ड्रा जारी किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज निर्धारित तिथि से 7 दिनों के अंदर लगाने वालों को अब पुरस्कार दिया जायेगा। यानी टीका लगवाएं और घर में टीवी, फ्रीज, क्रिकेट बैट, फुटबॉल समेत कई शानदार पुरस्कार अपने घर ले जाएं। आपको बता दें कि यह योजना 27 नवंबर से शुरू हो कर 31 दिसंबर तक चलेगी। कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज की गति बढ़े इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने लाभुकों के लिए प्रखंड स्तर पर सप्ताहिक और जिला स्तर पर मासिक पुरस्कार योजना की घोषणा की है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने डीएम और सिविल सर्जन को पत्र भी लिखा है।
इस योजना के तहत प्रखंड स्तर पर प्रति सप्ताह एक विजेता को बंपर इनाम दिया जायेगा। इसी के साथ 10 विजेता को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। बंपर प्राइस में मिक्सर, कुकिंग गैस स्टोव, पानी के फिल्टर, सीलिंग फैन, इंडक्शन समेत कोई भी सामान हो सकता है। बंपर पुरस्कार में तीन हजार तो सांत्वना पुरस्कार में 1000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 5 सप्ताह पूरा होने पर जिला स्तर पर तीन विजेताओं को बड़ा पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें प्रखंड के सभी विजेताओं में से तीन को 25 हजार तक का 32 इंच की LED TV या Refrigerator दिया जाएगा। पहला सप्ताह के लक्की ड्रॉ से चयनित विजेताओं का चयन 4 दिसंबर को किया जाएगा। जिसका अगले शनिवार तक उपहार उपलब्ध करा दिया जाएगा।
