thermal power plant

बिहार की जनता के लिए जहाँ शराबबंदी कर के नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं को घरेलु उत्पीड़न से मुक्त करने की कोशिश में हैं वही दूसरी और आज, 27 नवंबर को बिहार की पूरी जनता को खुश करने के लिए बिजली के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात ले कर आये हैं। आज बिहार वासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री आर. के. सिंह की उपस्थिति में NTPC बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन, पटना की यूनिट – 1 (660 मेगावॉट) और NTPC बरौनी थर्मल पावर स्टेशन की स्टेज-2 (500 मेगावॉट) का लोकार्पण करने वाले हैं।

NTPC समूह ने बिहार राज्य में 7970 मेगावॉट क्षमता स्थापित कर लिया है। और वहीं 1980 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है। NTPC द्वारा बाढ़ में 3300 मेगावॉट क्षमता स्थापित कर ली गयी है।

राज्य सरकार ने 15 दिसम्बर 2018 को बरौनी थर्मल पावर स्टशन, बरौनी को NTPC लिमिटेड को सौंपा था। यहां पहले से 110 मेगावाट की दो यूनिट और 250 मेगावाट की एक यूनिट चालू है. लोकार्पित हो रही यूनिट से 250 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। इसके अलावा बेगूसराय के कोरैय पंचायत के राहुल नगर में 10 केवी का विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की स्वीकृति सरकार से मिल गई है। जिले में अन्य पांच जगहों पर भी उपकेंद्र बनाए जाने की स्वीकृति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *