apple

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) हर बार मार्केट में कुछ नया लाते रहता है। हाल में इसने अपने आईफोन का नया मॉडल लांच किया था। अब आईफोन में कुछ खराबी आने पर सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि एप्पल एक नए उपाय के साथ आ गया है। दरअसल, एप्पल ने सेल्फ सर्विस रिपेयर (Self Service Repair) प्रोग्राम का ऐलान किया है।

इस प्रोग्राम के तहत एप्पल अपने यजूर्स को आईफोन और मैक कंप्यूटर की रिपेयरिंग खुद ही करने की अनुमति देगा। यह सेल्फ सर्विस रिपेयर प्रोग्राम कंज्यूमर्स ग्रुप के वर्षों के दबाव के बाद आता है जिसके परिणामस्वरूप एप्पल, रिपेयर मैनुअल और जेनुअन पार्ट्स तक अधिक पहुंच प्रदान करता है। कस्टमर, मैनुअल पढ़ने के बाद रिपेयर करने के लिए डायरेक्ट उन पार्ट्स को खरीद पाएंगे। इस प्रोग्राम की शुरूआत में iPhone 12, iPhone 13 मॉडल के लिए पुर्जे आदि शामिल होंगे।

ऑनलाइन स्टोर iPhone 12 और 13 मॉडल पर डिस्प्ले, बैटरी और कैमरों के साथ सबसे आम खराबी को ठीक करने के उद्देश्य से लगभग 200 भागों और उपकरणों के साथ शुरू होगा। इसके साथ ही यह प्रोग्राम एप्पल की M1 चिप वाले मैक कंप्यूटर तक आगे बढ़ाया जाएगा और उसके बाद में सामान्य रिपेयर भी होगी। यह कार्यक्रम अगले साल की शुरुआत में अमेरिका में शुरू होगा और बाद में साल में और अधिक देशों में इसका विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *