अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की. लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन नाम की महिला के दिमाग़ में आया था. उन्होंने अपना ये आइडिया 1910 में कॉपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन में दिया था. इस कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधि हिस्सा ले रही थीं, इन सबने क्लारा के सुझाव का स्वागत किया था. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्जरलैंड में बनाया गया. इसका शताब्दी आयोजन 2011 में मनाया गया था, इस लिहाज़ से 2021 में दुनिया 110वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वामिका को देखते हुए अनुष्का हंसती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा है कि, ”बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। यह किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक एक्सपीरियंस हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप यह समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है।”
विराट ने आगे लिखा कि, ”ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस मुबारक हो।”

