Virat kohliVirat kohli

इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए, जवाब में भारत की पहली पारी 337 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमटी और भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया फिलहाल मैच में काफी मुश्किल में फंसी नजर आ रही है। भारत ने 110 रनों तक ही पांच विकेट गंवा दिए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में विराट से आगे अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर और ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं।

ग्रीम स्मिथ ने कप्तान के तौर पर 109 टेस्ट मैचों में 47.83 की औसत से 8659 रन बनाए हैं, दूसरे नंबर पर 93 टेस्ट मैचों में 50.94 औसत के साथ 6623 रन बनाने वाले एलेन बॉर्डर हैं। पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर 77 टेस्ट मैचों में 51.51 की औसत से 6542 रन बनाए हैं। विराट अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। लॉयड की बात करें तो उन्होंने कप्तान के तौर पर 74 टेस्ट मैचों में 51.30 की औसत से 5233 रन बनाए हैं। विराट अब लॉयड से आगे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ फिलहाल दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हैं।