Indian-Women-Cricket-Team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। और शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले भारत में ही रुक गई है। भारतीय टीम रविवार सुबह बर्मिंघम के लिए रवाना हुई लेकिन दो खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जा पाईं। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बर्मिंघम के लिए रवाना नहीं हो पाई। वह खिलाड़ी भारत में ही क्वारंटीन है।

आपको बता दें कि दोनों प्लेयर्स के गेम से बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि दो दिन बाद यानी 29 जुलाई को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है। रविवार, 24 जुलाई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के बगैर ही बर्मिंघम रवाना हो गई। इस खिलाड़ी से पहले भी एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिली थी।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की थी। वह महिला क्रिकेटर तब टीम के साथ नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी। इस साल क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- एक दूसरे खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों खिलाड़ी भारत में हैं।

वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- प्रोटोकॉल के अनुसार, दोनों खिलाड़ी केवल निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही टीम में शामिल हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों को देश में ही रोका गया और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *