Delhi CapitalsDelhi Capitals

नॉटेजे ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भाग लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत के लिए उड़ान भरी थी और वह क्वारंटाइन में थे. कगिसो रबाडा भी नॉर्टजे के साथ दक्षिण अफ्रीका से लौटे. एक सूत्रों ने कहा कि गेंदबाज का क्वारंटाइन के दौरान टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आई है.

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉटेजे कोरोना से संक्रमित पाए गये हैं. उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटीव आई है. एनरिच नॉटेजे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह क्वारंटाइन में थे. नॉर्टजे ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे.

उन्होंने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक लीग मैच के दौरान 156.22 किमी/ घंटा की गति से गेंद फेंकी थी. जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद थी. दिल्ली की टीम उम्मीद कर रही होगी कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं.