Mushfiqur Rahim

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने T20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि, वह वनडे और टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। उनका यह फैसला बांग्लादेश के एशिया कप 2022 से बाहर होने के दो दिन बाद आया है।

मुशफिकुर रहीम ने इस बात की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं और खेल के टेस्ट और वनडे फोर्मट्स पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। दो फोर्मट्स-MR15 में गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं।

खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में, उन्होंने 2006 में फॉर्मेट में पदार्पण के बाद से 102 मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 93 पारियों में 19.48 की औसत से 1,500 रन बनाए हैं। फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 72* है। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से छह अर्धशतक निकल चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2011 से 2014 तक 23 मैचों में टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की। इनमें से उसकी टीम ने सही मैच जीते, 14 हारे और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। इस फॉर्मेट में उनका जीत प्रतिशत 36.36 है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *