क्रिकेट जगत के लिए शनिवार का दिन बेहद खराब माना जा सकता है। Australia के पूर्व खिलाड़ी सैम गैनन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सैम के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रूस टेलर का निधन भी हुआ है। गैनन ने वाका में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और वहां उन्होंने मुकाबले में कुल 7 विकेट अपने नाम किये थे। उन्होंने 40 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 117 विकेट अपने नाम किये और 1978-79 के सीजन में वह खेल को अलविदा कह गए।
टेलर ने भी भारतीय टीम के खिलाफ ही अपना डेब्यू किया था। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहला टेस्ट खेलते हुए शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने पांच विकेट भी चटकाए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने इस खिलाड़ी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए संवेदना जताई। साल 1965 में ब्रूस ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और 30 टेस्ट में 20.40 की औसत से 898 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रूस ने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए।

