Indian TeamIndian Team

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गये मैच में जीत हासिल कर चुके हैं. अब अगले महीने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. आपको बता दें इंग्लैंड के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. इसी कड़ी में आज पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का चयन होना है. चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नवनियुक्त सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति की आज बैठक होने वाली है। यह बैठक आज शाम पांच बजे चयन ऑनलाइन होगी। चयन समिति में चेतन शर्मा के अलावा सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और कुरुविला भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कप्तान कोहली भी मौजूद रहेंगे। 

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव. आपको बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 5 से 9 फरवरी और दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेलना है। ये दोनों मैच चेन्नई में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है और वह 27 जनवरी को चेन्नई के लिए रवाना होगी।

बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ ईशांत भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन रिजर्व तेज गेंदबाज होंगे. स्पिन विभाग में जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ले सकते है, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला है. वॉशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव टीम में रिजर्व कलाई के स्पिनर होंगे. ऋषभ पंत और साहा विकेटकीपर होंगे जबकि रिजर्व बल्लेबाज के लिए मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल में से कोई एक जगह बना सकता है. पृथ्वी शॉ की छुट्टी होनी लगभग तय है.