कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस दौरे से जुड़ी नया शेड्यूल जारी हुआ है। दरअसल, अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केवल तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की ही सीरीज खेलेगी। यह दौरा तीन टेस्ट श्रृंखलाओं के साथ शुरू होगा, पहला मैच 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा। सात दिन के ब्रेक के बाद वनडे पार्ल और केपटाउन में खेले जाएंगे।
कुछ दिनों पहले भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा था, “न केवल BCCI, बल्कि हर बोर्ड को भी टीम को उस देश में भेजने से पहले भारत सरकार से परामर्श करना चाहिए जहां एक नया COVID-19 वैरिएंट सामने आया है। टीम को ऐसे देश में भेजना सही नहीं है जहां खतरा है, अगर BCCI हमसे सलाह लेता है तो हम उस पर विचार करेंगे।”
हालाँकि पुराने शेड्यूल के मुताबिक 17 दिसंबर से इस टूर के दौरान तकरीबन 7 हफ्ते में 3 टेस्ट, 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने थे, लेकिन प्रोग्राम में अब कटौती की गई है। भारतीय टीम को अब अब तीन टेस्ट और तीन वनडे की ही सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
