14 नवंबर, यानी आज दुनिया को ICC T20 World Cup 2021 का विजेता मिलने वाला है। ICC T20 World Cup 2021 का फाइनल आज न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा। यह मैच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से आज दुनिया को एक नया चैंपियन मिलने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले ये दोनों ही टीम अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है।
ऐसे में आज का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर टूर्नामेंट के 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 में जीत उसी टीम के हाथ लगी है जिसके कप्तान ने टॉस की बाजी मारी है। यानि आज जिस भी टीम ने टॉस जीता उसकी जीत 90 % फिक्स हो जाएगी।
आज Final में जो भी टीम टॉस जीत कर बैटिंग करती है उस टीम को मिनिमम 180-190 तक रन बनाने पड़ेंगे। क्योंकि साल 2018 से दुबई के मैदान पर खेले गए आखिरी T20 मैच में से 19 में जिस टीम ने भी 180 का आंकड़ा पार किया है उसकी जीत पक्की रही है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का मैच काफी ही दिलचस्प होगा।
