स्पॉट फिक्सिंग में 7 साल लंबी सजा काटकर क्रिकेट में लौटे एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) इन दिनों रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) में अपनी होम टीम केरला के लिए खेल रहे हैं। 39 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने लाल गेंद से जब अपना पहला विकेट हासिल किया तो वह थोड़े भावुक नजर आए।
दरअसल मेघालय के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने जैसे ही आर्यन बोरा का विकेट लिए, वह जमीन पर लेट गए और पिच को प्रणाम किया। यह पहला मौका था, जब उन्हें फर्स्ट क्लास में 9 साल बाद पहला विकेट मिला। श्रीसंत ने इस वीडियो को खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। जश्न का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
रणजी ट्रॉफी में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद पहला विकेट लेने के बाद एस श्रीसंत ने ट्वीट कर लिखा, ‘9 सालों यह मेरा पहला विकेट है। ईश्वर की कृपा से जब मुझे पहला विकेट मिला, तो मैं बहुत ज्यादा खुश हो गया और जमीन पर लेट कर प्रणाम करने लगा।’ श्रीसंत 2013 के बाद से पहली बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रीसंत फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 213 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 बार 5 विकेट लिए लिए हैं। 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में उन्हें बैन कर दिया गया था। लेकिन बाद में कोर्ट ने सजा को घटाकर 7 वर्ष कर दिया था।
