Smriti Mandhana

अपने दमदार बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाली भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दुनिया में अपना डंका बजाया है। अब उन्होंने 2021 के लिए ICC वीमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Women’s Cricketer of the Year) के लिए राचेल हीहो फ्लिंट अवार्ड (Rachael Heyhoe Flint Award) जीता है। मंधाना ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है।

मंधाना ने इस पुरस्कार के लिए अन्य दावेदार जिसमें इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont), साउथ अफ्रीका की लिज़ेल ली (Lizelle Lee), नताली स्काइवर तथा आयरलैंड के गैबी लुइस (Gaby Lewis) शामिल थीं को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया।

मंधाना ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में धमाल बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 38.86 की औसत के साथ 855 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने एक शतक और पांच अर्धशतक भी जमाया। मंधाना ने भारत की तरफ से पिंक बाल टेस्ट खेलते हुए शानदार शतक जमाया था। हल ही में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में, भारत ने दो वनडे जीते, जिसमें मंधाना ने दोनों जीत में प्रमुख भूमिका निभाई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *