Mithali Raj

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) बतौर कप्तान के तौर पर अपना 24वां मैच खेल रही हैं। उन्होंने मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, मिताली राज ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में कप्तानी करने वाले सर्वाधिक मैचों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो अब महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं।

39 वर्षीय मिताली ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark) को भी पीछे छोड़ दिया है। मिताली ने 24 विश्व कप खेलों में देश का नेतृत्व किया, जिसमें 14 जीत, 8 हार और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। क्लार्क ने 23 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की थी। दिलचस्प बात यह है कि मिताली और क्लार्क केवल दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो से अधिक विश्व कप में अपने देश का नेतृत्व किया है।

मिताली, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद (Javed Miandad) के साथ शामिल होकर छह विश्व कप में भाग लेने वाली केवल तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला बन गयीं हैं। बता दें की मिताली वनडे में दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके नाम 227 वनडे की 206 पारियों में 7663 रन बना चुकी हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *