Glenn-Maxwell-and-Vini-Raman

ऑस्ट्रेलिया के All-Rounder खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में एक खास पल बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) से शादी कर ली है। ये दोनों एक दूसरे को साल 2017 से डेट कर रहे थे। और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि, इन दोनों ने पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया में शादी के बंधन में बंधे चुके हैं। लेकिन सोमवार, 28 मार्च को इन्होंने चेन्नई में एक पारंपरिक भारतीय शादी के साथ फिर से शादी के बंधन में बंध गए।

Vini Raman भारतीय मूल की महिला है। इसलिए इस जोड़े ने दो तरह से शादी करने का फैसला किया। 28 मार्च को हुए भारतीय तरीके से शादी का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसमें Maxwell तमिल परंपरा के अनुसार ‘वरमाला’ समारोह में हिस्सा लेने के साथ साथ Vini के साथ वरमाला का एक्सचेंज करते नजर आ रहे हैं।

साल 2020 की शुरुआत में Maxwell और Vini ने सगाई की थी। लेकिन कोरोना के कारण इन दोनों ने अपनी शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था। Maxwell और Vini ने अपनी तमिल शादी समारोह के लिए अपने शादी का कार्ड भी तमिल में प्रिंट करवाया था।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *