r-ashwin

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत के साथ भारत ने मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हरा दिया। इस टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कई खास उपलब्धि अपने नाम की। अश्विन ने अपने प्रदर्शन से इस बात को साबित किया है कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता।

रिकॉर्डतोड़ अश्विन के रिकॉर्ड्स

  • रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 2021 के कैलेंडर ईयर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी सीनियर प्लेयर्स अनिल कुंबले (Anil Kumble) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
  • वह घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था। 
  • कुंबले ने भारत में 52 टेस्ट खेलकर 300 विकेट हासिल किए थे। वहीं, अश्विन ने सिर्फ 49 टेस्ट खेलकर घरेलू जमीन पर 300 विकेट हासिल किए।
  • ओवरऑल घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट हासिल करने वाले अश्विन दूसरे गेंदबाज हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। उन्होंने श्रीलंका में 48 टेस्ट खेलकर 300 विकेट हासिल किए थे। अश्विन मुरली के रिकॉर्ड से सिर्फ एक टेस्ट से चूक गए।
  • रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के करियर में ये चौथा मौका है जब उन्होंने किसी कैलेंडर ईयर में 50 या इससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले अश्विन के अलावा 3-3 बार (Anil Kumble) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ऐसा करिश्मा किया था। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने 2 बार एक साल में 50+ विकेट हासिल किए हैं।
  • अश्निन अब भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट (66) हासिल करने वाले बॉलर बन गए हैं। इससे पहले हेडली ने दोनों देशों के बीच 14 मैचों में 65 विकेट हासिल किए थे।
  • रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (Anil Kumble) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कुंबले और अश्विन ने इस मैदान पर 38 विकेट चटकाए थे।

साल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट

  • रविचंद्रन अश्विन- 8 मैच, 51 विकेट*
  • शाहीन आफरीदी- 9 मैच, 44 विकेट
  • हसन अली- 8 मैच, 39 विकेट

भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • अनिल कुंबले: 350 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन: 300 विकेट*
  • हरभजन सिंह: 265 विकेट
  • कपिल देव: 219 विकेट

टेस्ट घरेलू जमीन पर सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 48 टेस्ट: मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
  • 49 टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन (भारत)
  • 52 टेस्ट: अनिल कुंबले (भारत)
  • 65 टेस्ट: शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
  • 71 टेस्ट: जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
  • 76 टेस्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)