issf

भारत के रिदम सांगवान (Rhythm Sangwan) और अनीश भानवाला (Anish Bhanwala) ने ISSF विश्व कप के समापन के दिन 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ इजीप्ट की राजधानी कैरो में संपन्न हुई इस साल की पहली मार्की शूटिंग स्पर्धा के रूप में भारत चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रही।

ISSF वर्ल्ड कप के आखिरी इवेंट में रिदम और अनीश ने थाईलैंड के खिलाफ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैच में 17-7 से हराकर जीत हासिल की। दोनों ने क्वालीफिकेशन के दूसरे दौर में 400 में से 370 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाई। थाईलैंड की पादुका चाविसा (Paduka Chawisa) और राम खाम्हेंग (Ram Khamhaeng) ने भारत के साथ खिताबी भिड़ंत स्थापित करने के लिए 381 के साथ क्वालीफिकेशन में टॉप स्थान हासिल किया था।

इस ISSF विश्व कप में छह पदक, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है को जीतने वाला नॉर्वे पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 20 में से तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा। इस टूर्नामेंट में कुल 22 देशों ने पदक जीते। कैरो विश्व कप में भाग लेने के लिए 60 देशों के 500 से अधिक एथलीटों ने प्रवेश किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *