chris morris

भारत में इस वक्त टेस्ट क्रिकेट का बुखार चढ़ा हुआ है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ के ख़बरों के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसके अलावा, वह दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम टाइटन्स के साथ कोच की भूमिका निभाएंगे।

मौरिस का अचानक संन्यास लेना सभी को चौंका कर रख दिया है। 34 साल की उम्र में संन्यास लेने की ये खबर मॉरिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। उन्होंने कैप्शन लिखा, “आज मैं क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास की घोषणा करता हूं। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरी यात्रा में एक भूमिका निभाई है चाहे वह बड़ी हो या छोटी यह एक फन राइड रही है। टाइटन्स क्रिकेट में कोचिंग की भूमिका निभाने पर प्रसन्नता हुई।”

क्रिस मॉरिस IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर रहे हैं। IPL 2021 में की नीलामी में वो 16.25 करोड़ रुपए में बिके थें। उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा था। इसके अलावा वो चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं। मॉरिस ने आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *