PR Sreejesh

भारतीय पुरूष हॉकी टीम का हिस्सा रहे पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने साल 2021 का वर्ल्ड गेम्स एथलीट (World Games Athlete) अवॉर्ड अपने नाम किया है। ये अवार्ड पाने वाले वो भारत के पहले पुरुष हॉकी खिलाड़ी और दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) ने 2019 में यह पुरस्कार जीता था।

उन्होंने 127,647 वोट दुनियाभर के 24 खिलाड़ियों को पछाड़ा। वहीं दूसरे नंबर पर स्पेन के क्लाइंबिंग स्टार एल्बर्ट लोपेज (Albert Lopez) रहे जिन्हें 67,428 वोट हासिल हुए। श्रीजेश ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले, मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने के लिए FIH का बहुत-बहुत धन्यवाद, और दूसरा दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट दिया।”

वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार विश्व खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय विश्व खेल संघ द्वारा हर चार साल में आयोजित एक बहु-खेल आयोजन है। श्रीजेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम को टोक्यो खेलों में एतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत को 4 दशक के बाद मेडल जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *