IND-Vs-SL-T20-Series

24 फरवरी से को भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज खेला जाना है। 3 मैचों की इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी को चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज से बाहर हुए खिलाड़ियों में मिडिल आर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और गेंदबाज दीपक चाहर के बाहर होने की खबर आ रही है।

हाल ही में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में उनका क्लीन स्वीप किया था। अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को उतरना है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जायेगा। और इस सीरीज से पहले ही सूर्यकुमार और दीपक चाहर के चोटिल होने की खबर चिंताजनक है। यह दोनों ही खिलाड़ी टी20 टीम में अहम योगदान दे रहे हैं।

पिछले वेस्टइंडीज सीरीज के खिलाफ सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेटर रहे थे। जिनके हाथ में इस बार हेयरलाइन फ्रैक्चर है। जिसकी कारण श्रीलंका वाले सीरीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार को चोट लगी थी। फिलहाल उनके चोट की गंभीरता को लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

अब दीपक चाहर की बात करें तो लखनऊ में प्रैक्टिस के दौरान बीते मंगलवार यानी 22 फरवरी को असहज नजर आए। वह भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चाहर की चोट को देखते हुए उन्हें भी 5 से 6 हफ्ते मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।

Join Whatsapp

Join Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *