Pandya-Gents-Parlor

भारत में क्रिकेट खेल के खिलाड़ियों के प्रति फैंस की दीवानगी तो आपने कई बार देखी होगी। क्रिकेट के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। अक्सर कई बार खेलो में ऐसा देखा गया है कि फैंस खिलाड़ियों से मिलने के लिए किसी भी दीवानगी को पार कर जाते हैं। और एक ऐसा ही जबरा फैन बिहार के नवादा में देखने को मिल रहा है।

अपने पसंदीदा स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के लिए नवादा का यह फैन अपनी दीवानगी दिखा रहा है। जिसका नाम है रवि पंड्या, जिसने अपनी दीवानगी को अपने नाम में भी उतर लिया है। यानि इस फैन ने हार्दिक पांड्या का टाइटल अपने नाम (Ravi Pandya) के साथ जोड़ लिया है। IPL 2022 में गुजरात टाइटन्स के विजेता बनने पर रवि इतना खुश हुआ कि उसने अपने सैलून को एक दिन के लिए पूरा फ्री कर दिया। रवि सैलून में आये ग्राहकों का मुफ्त में एक दिन के लिए हेयर कट और शेविंग दे रहा है।

गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की जीत के बाद रवि ने अपने तरीके से ही जश्न मनाय। बिहार के नवादा में नगर थाना क्षेत्र के अकौना रोड में रवि का एक मेंस पार्लर है। इस दीवाने की दीवानगी पर दिन भर नवादा में चर्चा हो रही है। शहर के नहर पर, अकौना में संचालित पंड्या जेंट्स पार्लर के संचालक रवि पांड्या ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि गुजरात टाइटन्स उनकी पसंदीदा टीम थी। क्योंकि उनके पसंदीदा खिलाड़ी हार्दिक इसके कप्तान थे। टाइटन्स की शानदार जीत के बाद रवि की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।

फैंस खिलाड़ियों से मिलने के लिए किसी भी दीवानगी को पार कर जाते हैं। और एक ऐसा ही जबरा फैन बिहार के नवादा में देखने को मिल रहा है।

अपने हीरो की जीत को सेलीब्रेट करने की हलचल उनके मन में लगातार उठ रही थी, जिसके बाद उन्होंने यह अनोखी पहल की। सोशल मीडिया पर रवि ने इसका ऐलान कर दिया और सुबह सी ही उसके पार्लर में लोग आने लगे। रवि ने अपनी दुकान तथा आसपास पोस्टर लगा कर यह घोषणा कर दी। जिसके बाद उनके बंधे-बंधाए ग्राहक दुकान पर आने लगे और साथ ही कई ऐसे ग्राहक भी पहुंचे और नि:शुल्क सेवा का लाभ लिया जो जानकारी मिलने पर घोषणा की सत्यता परखने पहुंच रहे थे। रवि ने भी किसी को निराश नहीं किया और सबकी खूब सेवा की। याद के तौर पर रवि ने सभी ग्राहकों से रजिस्टर पर साइन कराया और उसका एक रिकॉर्ड रखा।

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर रवि ने बताया कि “उन्होंने अपने सैलून का नाम भी पंड्या के नाम पर ही रखा है। अकौना बाजार में भरोस रोड में रवि पंड्या नाम से उनका मेंस पार्लर है। जिसे वो कई सालों से चलाते आ रहा है। रवि ने कहा कि मैं हार्दिक भाई का बहुत बड़ा फैन हूं इसलिए उनके टाइटल को अपना टाइटल बनाया और गुजरात की टीम से मेरा दिल जुड़ा हुआ था। जीत की इसी खुशी में मैंने एक रोज दिन भर आने वाले लोगों को फ्री में सेवा दी। अपने पार्लर में रवि ने सभी ग्राहकों और दोस्तों को मिठाई खिलाकर और ठंडा पिलाकर जीत का जश्न मनाया। रवि की दिली ख्वाहिश अब हार्दिक पंड्या से वो मिलें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *