icc women

न्यूजीलैंड में होने वाले ICC Women World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मिताली राज (Mithali Raj) को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) उपकप्तान होंगी। इसके साथ ही ऋचा घोष (Richa Ghosh) और तानिया भाटिया (Taniya Bhatia) को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।

ये भारतीय टीम, विश्व कप 2022 में अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान से, दूसरा मैच 10 मार्च को न्यूजीलैंड से, तीसरा मुकाबला 12 मार्च को वेस्टइंडीज से, चौथा मैच 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज भी खेलेगी। यह सीरीज 11 फरवरी से खेली जाएगी।

ICC Women’s World Cup 2022 की महिला टीम

➤मिताली राज (कप्तान)
➤हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान)
➤स्मृति मंधाना
➤शेफाली वर्मा
➤यास्तिका भाटिय़ा
➤दीप्ति शर्मा
➤ऋचा घोष (विकेटकीपर)
➤स्नेह राणा
➤झूलन गोस्वामी
➤पूजा वस्त्रकार
➤मेघा सिंह
➤रेणुका सिंह ठाकुर
➤तानिया भाटिया (विकेटकीपर)
➤राजेश्वर गायकवाड़
➤पूनम यादव

Standby Players

➤सब्बीनेनी मेघना
➤एकता बिष्ट
➤सिमरन दिल बहादुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *