virat-kohli

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में हांगकांग (Hong Kong) को 40 रन से हराकर टीम इंडिया टी20 एशिया कप (Asia Cup) 2022 के सुपर-4 चरण में पहुंच गई। हालाँकि मैच भारत ने जीता मगर दिल हांगकांग ने जीता। हांगकांग क्रिकेट टीम ने मैच के बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को स्पेशल मैसेज भेजा और उन्हें टीम की जर्सी गिफ्ट की।

इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने जर्सी को शेयर करते हुए हांगकांग क्रिकेट को धन्यवाद किया है। इस जर्सी पर लिखा है, “विराट, एक पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद। हम आपके साथ खड़े हैं। आगे और भी अच्छे दिन आएंगे। पूरी ताकत और प्यार के साथ हम टीम हांगकांग।”

यह मैसेज ऐसे समय में आया है जब कोहली अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म को हिट करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने अपने 20 ओवर में 192 रन बनाए। इस मैच में पुराने विराट कोहली की झलक दिखाई दी, जिन्होंने 44 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन बड़े छक्के लगे। उनकी और सूर्या की 68 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *