FIFA

FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) को लेकर आयोजकों ने बड़ा ऐलान किया है। यह विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच कतर (Qatar) में होगा, जिसमें सेनेगल टूर्नामेंट के शुरुआती गेम में नीदरलैंड से खेलेगा। यह गेम प्रीमियर लीग के छह सप्ताह के ब्रेक के शुरू होने के आठ दिन बाद होगा।

फीफा वर्ल्ड कप के इस साल के आयोजन के लिए ग्रुप फाइनल कर दिए गए हैं। कतर में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए 8 ग्रुप में चार-चार टीमों को रखा गया है। इस ग्रुप में कुल 32 टीमें भाग लेंगीं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इस बार के फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा रूस नहीं होगा।

FIFA वर्ल्ड कप 2022 की टीमें

  • ग्रुप ए: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन
  • ग्रुप सी: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
  • ग्रुप डी: फ्रांस, यूएई/ऑस्ट्रेलिया/पेरू, डेनमार्क, ट्यूनीशिया
  • ग्रुप ई: स्पेन, कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान
  • ग्रुप एफ: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
  • ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून
  • ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *