cpl2021cpl2021

क्रिकेट के दुनिया में एक और बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है ,स्मार्ट बॉल क्रिकेट (smart ball cricket ) का इस्तेमाल पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2021) में किया जाएगा. इसे स्पोर्ट्स कंपनी स्पोर्टकोर ने कूकाबुरा के सहयोग से तैयार किया है.

क्रिकेट में तकनीक की बदौलत काफी बदलाव आए हैं. थर्ड अंपायर से लेकर कैमरे का इस्तेमाल, हॉक आई , स्निको मीटर, हॉट स्पॉट, स्पाइडर कैम, स्पीड गन, स्टंप माइक जैसी तमाम तकनीक अभी तक खेल प्रेमियों को देखने को मिली हैं. अब क्रिकेट की दुनिया में एक और प्रयोग होने जा रहा है, जो काफी अलग होगा. क्रिकेट मैदान पर गेंदबाज स्मार्ट बॉल (Smart Ball in Cricket) का इस्तेमाल करते नजर आएंगे. हालांकि अभी यह पेशेवर लीग में पहली बार प्रयोग की जाएगी.

इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL-2021) में इस तरह की गेंद का इस्तेमाल पहली पार किया जाएगा. इसे स्पोर्ट्स कंपनी स्पोर्टकोर ने कूकाबुरा के सहयोग से तैयार किया है. यह पहली बार होगा जब किसी पेशेवर लीग में इस तरह की गेंद का इस्तेमाल होगा.

क्या है स्मार्ट बॉल
स्मार्ट बॉल एक तरह की इंटेलिजेंट बॉल होती है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है. सेंसर वाली यह खास चिप रियल-टाइम में स्पीड, स्पिन, पावर जैसी जानकारी इकट्ठा करके भेजती है जिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए ऐप के माध्यम से स्मार्टवॉच, मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर/लैपटॉप पर देखा जा सकता है.

कूकाबुरा गेंद की तुलना में अलग होगा व्यवहार?
ऐसा नहीं है, गेंद निर्माताओं के अनुसार, सभी व्यवहार संबंधी विशेषताएं पारंपरिक गेंद के समान हैं. इसका लुक और व्यवहार भी एक जैसा है. इतना ही नहीं, अंदर चिप होने के बावजूद वजन नहीं बढ़ता है.

स्मार्ट बॉल अभी कैसा डेटा देगी?
स्मार्ट बॉल अभी स्पीड, स्पिन और पावर के बारे में जानकारी देगी. गेंद के बारे में अनोखी बात यह है कि यह गेंद की स्पिन और गति को उछाल के बाद भी डेटा देती है. अभी उपलब्ध अन्य तकनीक गेंद को छोड़ने के समय और पिच से टकराने से पहले गति को रिकॉर्ड करती हैं. स्मार्ट बॉल में पूर्व-बाउंस गति – गेंद के उछलने से ठीक पहले की गति और गेंद के उछलने के तुरंत बाद की गति अलग से बताई जाएगी.

सूचना कैसे मिलती है?
ऑपरेटर को एप पर एक बटन दबाने की जरूरत है जो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए कमांड भेजता है कि गेंदबाज बॉल डिलीवर करने वाला है. इसके बाद डेटा इकट्ठा किया जाता है और इसे ब्लूटूथ के माध्यम से गेटवे (राउटर, जो जमीन में रखा जाएगा) तक पहुंचाते हैं और वहां से इसे क्लाउड पर भेजा जाता है. विस्तृत विश्लेषण तब लैपटॉप या कंप्यूटर पर संख्याओं के रूप में प्रदर्शित किया जाता है. मोबाइल के संबंध में, गेंद से सूचना सीधे ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल में

भेजी जाती है और रिजल्ट मोबाइल एप पर देखे जा सकते हैं.क्रिया कितनी तेज है?

गेंद को फेंके जाने से लेकर परिणाम देने तक, पूरी प्रक्रिया को काम करने में औसतन लगभग पांच सेकंड का समय लगता है.

गेंद का निर्माण

पारंपरिक कूकाबुरा गेंद के कॉर्क रबर कोर को स्पोर्टकोर की विशिष्टता से बदल दिया गया है. यह कोर कूकाबुरा गेंद की ही तरह है. कोर को विशेष रूप से सामान्य कोर की ही तरह व्यवहार करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे अंतर नजर नहीं आता है. यह गेंद की शारीरिक और व्यवहारिक विशेषताओं को भी नहीं बदलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *