भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने T20I फॉर्मेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लिए। भुवनेश्वर ने मलाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पारी की पांचवीं गेंद पर आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) को आउट किया और टी20 इंटरनेशनल में अपना 34वां पावरप्ले विकेट पूरा किया।
इस विकेट के साथ, भारतीय तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर सैमुअल बद्री (Samuel Badree) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 33-33 विकेट लिए हैं। इस मैच की बात करे तो इसमें टॉस गंवाकर आयरलैंड ने 12 ओवर में 108 रन बनाए। दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की धमाकेदार दस्तक ने टीम इंडिया को दो मैचों की सीरीज के पहले टी 20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया।
पावरप्ले एक से चार ओवर का था जिसमें केवल तीन गेंदबाज थे जो दो ओवर फेंक सकते थे और दो गेंदबाज तीन ओवर फेंक सकते थे। भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर के पूरे स्पेल में एक विकेट लिया और 16 रन दिए। हुड्डा ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए जबकि हार्दिक ने 12 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को महज 9.2 ओवर में सात विकेट लेकर 109 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। इस जीत के साथ, भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।
