BCCIBCCI

बीसीसीआई को क्रिकेटों मैचों में ड्रोन का इस्तेमाल शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों से मंजूरी लेनी होगी। दुबे ने कहा कि ड्रोन नियम 2021 को लेकर कानून मंत्रालय के साथ अंतिम चरण की चर्चा जारी है। इसे मार्च 2021 तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बीसीसीआई और मैसर्स क्यूडिच ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से क्रिकेट मैच के दौरान उसे रेमोटली पाइलेटिड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएसएस) का उपयोग करने की मंजूरी दिए जाने का आग्रह किया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को केंद्र से मंजूरी मिल गई है कि देश में इस साल होने वाले क्रिकेट मैचों की लाइव एरियल सिनेमैटोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन एंड डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बीसीसीआई को क्रिकेट मैचों की लाइव एरियल सिनेमेटोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की सशर्त मंजूरी दे दी है।

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अंबर दुबे ने सोमवार को कहा कि देश में ड्रोन इकोसिस्टम तेजी से उभर रहा है। कृषि, स्वास्थ्य देखभाल और डिजास्टर मैनेजमेंट से लेकर खेल और एंटरटेनमेंट एरिया में इसका उपयोग किया जा रहा है। बीसीसीआई को क्रिकेट मैचों में लाइव एरियल सिनेमेटोग्राफी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल को मंजूरी देना देश में ड्रोन के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप है।’