world's dirtiest man

दशकों से स्नान नहीं करने के लिए “दुनिया के सबसे गंदे आदमी” (World’s Dirtiest Man) का उपनाम रखने वाले एक ईरानी व्यक्ति अमौ हाजी (Amou Haji) का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। अमौ हाजी उनका असली नाम नहीं था, बल्कि बुजुर्ग लोगों को दिया जाने वाला एक प्यारा उपनाम है। उनका निधन देजगाह गांव में हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाजी ने “बीमार होने” के डर से नहाने से परहेज किया था। अमौ हाजी का मानना था कि सफाई उन्हें बीमार कर देगी। हालांकि, कुछ महीने पहले पहली बार गांव के लोग उन्हें धोने के लिए बाथरूम में ले गए थे, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हाजी ने अपने जीवन का ज्यादातर हिस्सा एक खुली ईंट की झोपड़ी में अलग-थलग रहकर बिताया।

स्थानीय लोगों ने हाजी की सनक के लिए उनकी युवावस्था में “इमोशनल झटके” को जिम्मेदार ठहराया। 2014 में, तेहरान टाइम्स ने बताया कि हाजी ने ताजा भोजन से परहेज भी किया, इसके बजाय सड़े हुए पॉर्क्यूपाइन को चुना। उन्हें ध्रूमपान की बहुत बुरी लत थी। अक्सर वह जंग लगे पाइप के टुकड़ों में जानवरों का मल भरकर उससे ध्रूमपान करते थे। 2013 में उनके जीवन के बारे में “द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी” नामक एक शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *