Palindrome-Day

लोग अक्सर तारीखों पर ध्यान तब देते हैं जब किसी का जन्मदिन हो या कुछ खास हो। ऐसे आम दिनों में लोग तारीखों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज की तारीख ऐसी है, जैसी शायद ही पहले कभी आपने देखी होगी। या ध्यान दिया होगा। आज की तारीख है 22.02.2022, पहली नजर में यह आपको बाकी दिनों की तरह ही दिखेगा। लेकिन इसे आप गौर से देखेंगे तो शायद आप समझ पायेंगे कि आज ऐसा क्या खास है।

आज की तारीख इस तारीख को Palindrome कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पैलिन्ड्रोम (Palindrome) क्या होता है। पैलिन्ड्रोम का मतलब है विलोमपद यानी ऐसे शब्द या अक्षर जिसे आगे से पढ़ने पर भी वही अर्थ निकले और पीछे से भी पढ़ने पर भी वही अर्थ निकले। जैसे civic, radar, level, वैसे ही आज की तारीख 22-02-2022 पर फिट बैठती है। मतलब आज की तारीख को आप उल्टा पढ़े या सीधा मतलब एक जैसा ही रहेगा।

आज की तारीख के साथ सबसे बड़ा इत्तेफाक ये भी है कि पैलिन्ड्रोम (Palindrome) शब्द होने के साथ यह एम्बिग्राम शब्द (Ambigram words) भी है। एम्बिग्राम का मतलब होता है कोई ऐसा शब्द या डेट जो ऊपर और नीचे से भी एक ही रहे। यानी आप ऊपर से पढ़ेंगे तो भी उस शब्द का वही अर्थ निकलेगा जो अर्थ नीचे से पढ़ने पर निकलेगा। ऐसे में 22-02-2022 तारीख के साथ ये इत्तेफाक भी फिट बैठ रहा है। यानी आप इस तारीख को ऊपर या नीचे से कहीं से भी पढ़ें, इसका अर्थ एक ही निकलेगा।

Join Whatsapp

Join Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *