WEATHER FORECAST BIHWEATHER FORECAST BIH

बिहार में मौसम का मिज़ाज गुरूवार को अचानक बदल गया। पटना समेत कई राज्यों के कई इलाकों में तेज़ हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखण्ड के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिस कारण मौसम ने अचानक करवट बदली है। इस दबाव के धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा में जाने के आसार हैं जिस वजह से यह बिहार के अधिकांश इलाकों को प्रभावित कर सकता है। दबाव के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बिहार के विभिन्न इलाकों में 35-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार हवा चलने के आसार हैं। पटना सहित राज्य के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बार मानसून ने वैज्ञानिको को चिंतन करने पर मज़बूर कर दिया है क्योंकि यह मानसून सामन्य से अधिक अवधि तक सक्रीय रहने वाला। अमूमन भारत में मानसून का असर सितम्बर के अंत खत्म हो जाता है लेकिन इस बार इसका असर बराबर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून तीन अक्टूबर से कमज़ोर पड़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों में कहीं हलकी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस बार मानसून एक हफ्ता देरी तक सक्रीय रहने वाला है। यही स्थिति बिहार सहित देश के तमाम हिस्सों में बनी रहेगी।

बिहार के नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, खगडिय़ा और जमुई जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर आकाशीय बिजली और भरी वर्षा की सम्भावना है। वहीं भोजपुर, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *