Yamunotri Dham

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, गंगा (Ganga) के बाद दूसरी सबसे पवित्र नदी यमुना (Yamuna) को मानी जाती है। इस नदी को समर्पित मंदिर यमुनोत्री के कपाट जल्द ही खुलने वाले हैं। दरअसल, देवी यमुना को समर्पित “यमुनोत्री धाम” (Yamunotri Dham) के कपाट 3 मई को खुल जाएंगें। इस बात की जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दी है।

पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “03 मई, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे देवी यमुना को समर्पित “यमुनोत्री धाम” के कपाट। मैं आप सभी श्रद्धालुओं के भक्तिमय, सुगम व सुखद चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) की कामना करता हूं।”

यमुनोत्री धाम हर साल हजारों भक्तों को आकर्षित करता है। यमुनोत्री चार धाम (Char Dham)- गंगोत्री (Gangotri), केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) के साथ का एक हिस्सा है, जो हिमालय में चार सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थस्थल हैं। यह चार धाम तीर्थ यात्रा का प्रारंभ बिंदु है, जो यमुनोत्री से गंगोत्री और अंत में केदारनाथ और बद्रीनाथ तक जाता है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *