Vaccine DanceVaccine Dance

Report by Manisha:

केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना और इसके टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरुक करने में लगी हैं। इस दौरान केरल पुलिस ने जो किया वो काफी क्रिएटिव है। दरअसल रासपुतिन चैलेंज लेते हुए केरल पुलिस ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया है। केरल पुलिस द्वारा एक वीडियो ट्वीट में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बोनी एम. के गाने रासपुतिन पर डांस करते देखा जा सकता है। वैसे तो शीशियों को नाचते देखने काफी फनी है लेकिन वीडियो के अंत में नजदीकी केंद्र में अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने का संदेश है। सिर्फ इतना ही नहीं इस एनिमेटेड वीडियो को शेयर कर लोगों से कोरोना की चेन तोड़ने और वापस पहली जैसी जिंदगी में लौटने की बात कही है।

आपको बता दें कि इन दिनों रासपुतिन डांस चैलेंज ने सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। फेमस बोनी एम के गाने की धुन पर नाचते हुए लोगों के बहुत सारी वीडियो अपलोड कर दी है। केरल पुलिस का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद तुरंत वायरल हो गया। ट्वीट को 2,000 से अधिक बार देखा गया और कई सौ लाइक्स मिले। इसके साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल रासपुतिन डांस चैलेंज उस समय चर्चा में आया था, जब त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन के रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

जब उनको सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिला, तो वहीं दूसरी ओर कुछ धार्मिक टकराव का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब केरल सोशल सिक्योरिटी मिशन यानी केएसएसएम ने वीडियो बनाकर लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की है।