खुशखबरी की बात यह है कि अब समुन्दर का नज़ारा देखना हो या समुन्दर के अंदर की अनुभूति लेनी हो तो लोगो को पटना से बहार जाने की ज़रूरत नहीं होगी। जी हाँ ! यह जान के हैरान हो जायेंगे आप की अब बिहार के राजधानी पटना में भी चीन के शंघाई ओसियन एक्वारियम (the sanghai ocean aquarium) जैसे ओसियन गैलरी बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार जलीय जीव से रूबरू करने और बच्चो को इसके प्रति ज्ञान प्रदान करने हेतु यह कार्य शुरू किया गया है।
खबर आयी है कि पटना के श्रीकृष्णा साइंस सेंटर में करीबन 600 वर्कफ़ूट में बन रही है यह ओसियन गैलरी यानी की महासागर दीर्घा। इस गैलरी में सबसे बड़ी ख़ासियत यह होगी कि यहाँ घुसते ही लोगों को महासागर के अंदर का माहौल अनुभव हो पायेगा। यहाँ राज्य के लोगों को महासागर से जुडी सारी ज्ञान और विज्ञानं की बाते जानने को मिलेगी। इस मछलीघर (ओसियन गैलरी) में कुल 13 प्रदर्शक (exhibit) में विभिन्न प्रक्रार के जीव जंतु देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं बल्कि यहाँ एक प्रदर्शक ऐसा भी होगा जहाँ पास जाने पर समुंद्री तट पर खड़े होने जैसा एहसास हो पायेगा, और वहां आप सेल्फी भी ले सकेंगे। अभी यहाँ ऑग्मेंट रियलिटी स्क्रीन लगना भी बाकि है जिसके द्वारा दर्शक यहाँ नार्थ ध्रुव (north dhruv) के जीवो के साथ घर जैसा महसूस कर सकेंगे। साथ ही यहाँ महासागर से जुडी सभी ख़बर, जैसे समुन्द्र के पानी का घनत्व, समुन्द्र के रंग का कारण, मानव शरीर पर सागर के पानी का भार, जैसी और भी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
शहर के जिन लोगो ने अब तक साइंस सेंटर के करीब जाकर यह नहीं देखा उनके जानकारी के लिए बता दें कि साइंस सेंटर में यह ओसियन गैलरी बनने का काम काफ़ी दिनों से चल रहा है। जहाँ अब तक लगभग 70% कार्य पूरा भी हो चूका है। इस गैलरी का बेस पूरी तरह से तैयार हो चूका है, केवल प्रदर्शक का सेटअप करना बाकि है जिसके बाद से गैलरी जल्द से जल्द खुलने को तैयार हो जाएगी। अब एक परिवार को घूमने फिरने के लिए एक नयी जगह पटना में तैयार हो जाएगी।

