sand art

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है। इस बीच कलाकार भी अपनी-अपनी कला के जरिये महिला दिवस पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) की छात्राओं ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर रेत की एक सुंदर कलाकृति बनाई है।

पटनायक ने ट्विटर पर इस कलाकृति को साझा की और लिखा, “मेरे छात्रों ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैंडआर्ट बनाया है।” इस कलाकृति में 8 मार्च लिखा हुआ है और बगल में एक महिला की आकृति बनाई गई है। International Women’s Day को पर्पल कलर से लिखा गया है और साथ में रिबन के जैसा एक डिज़ाइन भी बनाया गया है जो की पर्पल रंग का ही है।

इस साल की रेत कला को ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ की थीम के साथ बनाया गया है। बता दें की सुदर्शन पटनायक एक प्रसिद्ध रेत-कलाकार हैं। उनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। सुदर्शन अपनी कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *