pfizer

महत्वपूर्ण रिसर्च और विकास क्षमताओं को एक छत के नीचे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास में, फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर (Pfizer) ने तमिलनाडु के चेन्नई में आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क (IIT Madras Research Park) में एक ग्लोबल दवा विकास केंद्र (Global Drug Development Centre) स्थापित किया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन (J Radhakrishnan) ने इस दवा विकास केंद्र का उद्घाटन किया। यह इंटीग्रेटेड सेंटर, फाइजर के वर्तमान और भविष्य के नए इनोवेटिव प्रोडक्ट को पूरा करेगा।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि “यह एशिया में अपनी तरह का पहला केंद्र है और इसमें दवाओं की लागत कम करने की क्षमता है। इसके माध्यम से, छात्र, वैज्ञानिक और प्रमुख उद्योग स्टार्ट-अप उद्योग और अकादमी के बीच महान सहयोग को बढ़ावा देंगे। यह भारतीय वैज्ञानिकों को चिकित्सा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में एक वैश्विक पदचिह्न स्थापित करने का अवसर प्रदान करने में एक भूमिका निभाएगा।”

फाइजर ने IIT मद्रास रिसर्च पार्क में 61,000 वर्ग फुट के अनुसंधान और प्रौद्योगिकी केंद्र में 20 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश किया है। फाइजर का यह सेंटर दुनियाभर में स्थापित 12 ग्लोबल सेंटर के नेटवर्क का हिस्सा होगा। इस सेंटर पर 10 प्रयोगशालाओं और 120 से अधिक कार्यस्थल होंगे। यहां फार्मासिस्ट, एनालिटिकल साइंटिस्ट, लाइफ साइंस स्पेशलिस्ट, कैमिकल इंजीनियर्स, डेटा साइंटिस्ट और अन्य सहित कई विषयों के 250 से अधिक साइंटिस्टों और पेशेवरों को नियुक्त किया गया है। ये वर्ल्ड क्लास साइंटिस्ट तकनीक और इनोवोशन के साथ रिसर्च करेंगे।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *