harry potter

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उम्र या युग से हैं, लगभग हम सभी के पास बचपन का एक शो या फिल्म होता है जो हमारे दिलों में बसा रहता है। F.R.I.E.N.D.S जैसे सिटकॉम से, शक्तिमान जैसे बेहतरीन शो, हम में से कई लोग इन नामों के साथ बड़े हुए हैं, और अगर फैंटेसी शो की बात करे तो हैरी पॉटर (Harry Potter) से अच्छा और क्या हो सकता है ? इसी हैरी पॉटर के दीवाने डैनी फ्रीमैन (Danny Freeman) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, उन्होंने हैरी पॉटर थीम का पास्ता बनाया है।

डैनी फ्रीमैन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने विभिन्न स्कार्फ, प्रसिद्ध निंबस 2000, गोल्डन स्निच और सॉर्टिंग हैट के आकार में पास्ता बनाया है। सॉर्टिंग हैट में हॉगवर्ट्स हाउस के अनुसार अलग-अलग रंग की फिलिंग भी दी गयी है। उन्होंने एक स्वादिष्ट दिखने वाली चटनी में सॉर्टिंग हैट पास्ता पकाया और ग्रिफ़िंडोर, स्लीथेरिन, हफलपफ और रेवेनक्लाव के घरों के लिए अलग-अलग रंगों की फिलिंग को प्रकट करने के लिए टुकड़ों को काट दिया।

उन्हें एक ब्रिटिश वेबसाइट ने पहली हैरी पॉटर की फिल्म की 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हैरी पॉटर-थीम वाला पास्ता बनाने के लिए कहा था। नेटिज़न्स उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता से प्रभावित हुए हैं। डैनी फ्रीमैन, अजीबोगरीब और मजेदार आकार में पास्ता बनाने के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *