H3N8 Bird Flu

चीन ने बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन के पहले मामले की पुष्टि की है। दरअसल, चीन के हेनान (Henan) प्रांत में पहली बार किसी इंसान में इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। चीनी सरकार ने इस केस की पुष्टि की है। यह पहला केस एक बच्चे में मिला है। 4 साल के एक लड़के में बुखार सहित कई और लक्षण दिखे थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद टेस्ट कराया गया, जिसमें वह इस वायरस से पॉजिटिव पाया गया।

बच्चे के परिवार ने मुर्गियों को घर पर ही पाला और वह जंगली बत्तखों की आबादी वाले इलाके में रहता था। बच्चा अपने घर में पाले गए मुर्गियों और कौवे के संपर्क में था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान यह संक्रमित हुआ है। हालाँकि, इस बच्चे के संपर्क में आए किसी भी शख्स में यह वायरस नहीं मिला।

H3N8 का मामला 2002 में सबसे पहले उत्तरी अमेरिकी में देखा गया था। यह घोड़ों, कुत्तों और सील को संक्रमित करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इंसानों में इस संक्रमण का असर नहीं देखा गया था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (China National Health Commission) ने कहा की इस वायरस के लोगों के बीच बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *