Lalbaugcha-Raja

हिंदू चंद्र कैलेंडर माह भाद्रपद के चौथे दिन से शुरू होने वाला पर्व गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) इस साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जब गणेश चतुर्थी की बात आती है, तो लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) का विशेष उल्लेख होता है। लालबागचा राजा सर्वजिंक गणेश महोत्सव मंडल (Lalbaugcha Raja Sarvajanik Ganeshotsav Mandal) ने सार्वजनिक दर्शन के लिए भगवान गणेश की प्रतिष्ठित 14 फीट की मूर्ति का अनावरण किया था। वहीं, आज शाम भक्तों द्वारा लालबागचा राजा को चढ़ाए गए सोने-चांदी की नीलामी की जाएगी।

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “गणेशोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा “लालबाग के राजा” को चढ़ाए गए सोने और चांदी के सामान की नीलामी की जाएगी। सभी भक्त ध्यान दें कि 15 सितंबर 2022 गुरुवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मंडप में नीलामी होगी।”

नीलामी का हिस्सा बनने वाली वस्तुओं में विभिन्न कलाकृतियां और सोने और चांदी से बने आभूषणों के टुकड़े शामिल होंगे। यह नीलामी इस मंदिर में हर साल होती है। इसके साथ ही इस साल एक अनूठी पहल में, लालबागचा राजा आयोजन समिति ने इस साल जियो मार्ट और पेटीएम के सहयोग से भक्तों के दरवाजे तक ऑनलाइन प्रसाद पहुंचाया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *