tamatar-chutney

नया साल आने वाला है और अभी से ही ये लिस्ट बनने लगा है कि साल के पहले दिन खाने में क्या क्या बनेगा। साल के पहले दिन खाने की थाली में परोसी गई अलग-अलग तरह के व्यंजन के बीच चटनी न हो तो खाना थोड़ा फीका लगेगा। और वहीं अगर थाली में चटनी हो तो वे खाने का स्वाद बढ़ाती हैं। तो चलिए आज जानते हैं आने वालेसाल में आप 1 जनवरी को टमाटर की चटपटी चटनी कैसे बना सकते हैं।

चटनी बनाने के लिए सामग्री :

2 कप कटे हुए टमाटर
1 मीडियम साइज प्यार कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च
1/2 इंच का अदरक का टुकड़ा
3-4 लहसुन की कलियां
1.5 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
10-12 करी पत्ते
1 छोटी चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच इमली का पल्प
2 छोटे चम्मच गुड़
नमक स्वादानुसार
1-2 बड़े चम्मच तेल

चटनी बनाने की विधि :

टमाटर की चटपटी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, राई, करी पत्ते फ्राई करें। इसके बाद इसमें कटे हुए अदरक, लहसुन डालकर भूनें और फिर हरी मिर्च और प्याज डालकर उन्हें भूनें। अब इसमें टमाटर और नमक डालकर अच्छे से पका लें। इसके बाद इसमें सारे सूखे मसाले मिलाकर 3-4 मिनट तक मसलों को पकाएं। अब इसमें इमली का पल्प और गुड़ का मिक्सचर डालकर थोड़ी देर पकाएं। अब गैस को बंद कीजिये और इससे परोसिये। आपकी तीखी चटपटी टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। जिससे आप नए साल के पहले दिन बना कर खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *